Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) नियमावली, 2026 तथा इसके तहत जारी आवेदन आमंत्रण को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है, याचिका में नियमावली को कई आधारों पर चुनौती दी गई है, इसमें यह भी कहा गया है कि पूर्व व्यवस्था के तहत कार्यरत एसोसिएट काउंसिल से बिना किसी स्पष्ट कारण और पर्याप्त औचित्य के अचानक अलग होने का निर्णय लिया गया है, मामले की तात्कालिकता को देखते हुए मंगलवार सुबह 10:30 बजे माननीय मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इसका मेंशनिंग किया जाएगा.

एसोसिएशन ने सदस्यों से की समर्थन देने की अपील
एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्षा अधिवक्ता ऋतु कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार एवं अन्य अधिवक्ता शीघ्र सुनवाई तथा नियमावली पर अंतरिम रोक लगाने की मांग करेंगे, एडवोकेट एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से आवश्यक सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की है.
ALSO READ : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID कार्यालय में एक IPS-DSP और इंस्पेक्टर कर रहे हैं पूछताछ
