चतरा में 16 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्करों की साजिश नाकाम

Chatra: पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 16 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की...

चतरा
तस्करों की साजिश नाकाम

Chatra: पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करीब 16 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस के अनुसार हरियाणा से शराब की खेप बिहार ले जाकर खपाने की योजना थी, जिसे सूचना के आधार पर विफल कर दिया गया.

पेट्रोलिंग टीम को कुचलने का प्रयास, चालक फरार

सदर थाना पुलिस ने चतरा-जोरी मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोकने की कोशिश की. चालक ने ट्रक रोकने के बजाय पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया और तेज रफ्तार से भागने लगा. पीछा करने पर संघरी घाटी के पास चालक और सहचालक ट्रक से कूदकर जंगल में फरार हो गए. अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया.

फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज से खुला तस्करी का राज

पुलिस ने ट्रक की तलाशी में 37 सौ से ज्यादा बोतल विदेशी शराब बरामद की. जांच में पता चला कि ट्रक राजस्थान का है, उस पर यूपी का नंबर प्लेट लगा था और दस्तावेज बिहार के मिले हैं. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक, मालिक और अन्य तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) नियमावली, 2026 को हाई कोर्ट में चुनौती, एडवोकेट एसोसिएशन ने दायर की रिट याचिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *