बोकारो पुष्पा हत्याकांड : HC ने सरकार से पूछा– वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई?

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की लापता युवती (पुष्पा हत्याकांड) मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि जांच में...

Ranchi

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की लापता युवती (पुष्पा हत्याकांड) मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि जांच में लापरवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है और जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च अधिकारियों की भूमिका भी जांची जानी चाहिए,

अगली सुनवाई की तारीख 17 अगस्त मुकर्रर

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि मामले में लापरवाही के आरोप में संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों समेत 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही पर भी सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे और बताए कि उनके खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं, सरकार को दो सप्ताह का समय देते हुए जवाब दाखिल करने को कहा गया है. अगली सुनवाई 17 अगस्त मुकर्रर की है, बोकारो की लापता युवती (पुष्पा हत्याकांड) से जुड़ा है जहां एसआईटी ने मामले में कंकाल बरामद किया था, उसकी डीएनए जांच भी कराई गई थी जांच में दांत के सैंपल उसके माता-पिता से मिलने की पुष्टि भी हुई थी.
ALSO READ: गांजा तस्करी मामले में फैसला टला, अभियोजन ने कहा कि अभी बहस की है आवश्कता, अगली सुनवाई सात को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *