Ranchi: एजेसी देवाशीष महापात्रा की अदालत ने गांजा तस्करी मामले के आरोपी राजकुमार सिंह के मामले में सोमवार को फैसला की तिथि तय थी, लेकिन अभियोजन की ओर से कहा कि गया कि मामले और बहस की आवश्कता है और सबुत पेश किया जाना है, उसके बाद अदालत ने बहस के लिए मामले की अगली तिथि सात अगस्त तय कर दी. मामला सुखदेवगनगर थाना क्षेत्र के मधुकम का वर्ष 2021 का है. मामले के सुखदेवनगर के दारोगा मुकेश कुमार के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था.
क्या है मामला
प्राथमिकी में मुकेश कुमार ने बताया था कि 28 फरवरी 2021 को वे गश्ती में थे. उसी दौरान सूचना मिली कि मधुकम रोड नंबर-पांच देवी मंडप स्थित मकान में राजकुमार सिंह गांजा का पुड़िया बना व सिगरेट में भर कर बेचता है, जो कि गांजा के अवैध व्यापार से संबंधित है. सूचना पर पुलिस ने उस घर में छापेमारी की तो देखा कि वहां प्लास्टिक के पुड़िया में गांजा पैक किया जा रहा है, साथ ही सिगरेट में भी गांजा भरा जा रहा है. पुलिस को देखकर अन्य लोग वहां से भाग गये. जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह पकड़ा गया. राजकुमार सिंह को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उस समय जेल भेज दिया गया था. वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है.

ALSO READ: बोकारो थर्मल में फ्लाई ऐश पर बड़ा विवाद, सरयू राय और आंदोलन समिति ने DVC को घेरा
