बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस का हमला, राकेश सिन्हा बोले- ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में जनता ने दिया बड़ा संदेश’

Ranchi: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के...

Congress attacks BJP's defeat in Bankipur by-election, Rakesh Sinha says, 'People sent a big message in the national president's stronghold'

Ranchi: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस सीट को भाजपा अपना सबसे मजबूत गढ़ मानती थी, वहीं जनता ने उसे हार का सामना कराया है. राकेश सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक क्षेत्र रही है. ऐसे में इस सीट पर मिली हार यह दिखाती है कि जनता ने भाजपा के दावों को स्वीकार नहीं किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक समस्याओं और समाज को बांटने वाली राजनीति से लोग परेशान हैं. उनका कहना था कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन जनता ने सत्ता के अहंकार और चुनावी प्रचार को नकार दिया.

यह भी पढ़ें: बोकारो पुष्पा हत्याकांड : HC ने सरकार से पूछा– वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई?

‘भाजपा नेतृत्व के प्रति जनता के घटते भरोसे का संकेत’

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सिर्फ एक विधानसभा सीट की हार नहीं है, बल्कि भाजपा नेतृत्व के प्रति जनता के घटते भरोसे का संकेत भी है. उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा यह नहीं कह सकती कि उसके शीर्ष नेतृत्व का प्रभाव हर जगह कायम है. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस लगातार रोजगार, शिक्षा, किसानों की आय, महंगाई और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दे उठाती रही है. उनके अनुसार, जनता ने इन्हीं मुद्दों पर अपना फैसला सुनाया है. उन्होंने भाजपा से विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि बांकीपुर का जनादेश बताता है कि जनता अब जवाबदेही चाहती है. कांग्रेस का दावा है कि यह परिणाम आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *