Bokaro: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कलश वंदन अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी, बोकारो जिला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को बोकारो परिसदन में भाजपा की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने की. बैठक में मंगलवार 4 अगस्त को रांची से आने वाली पावन कलश यात्रा के स्वागत, भ्रमण मार्ग और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई.
कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने बताया कि रांची से आने वाली पावन कलश यात्रा का बोकारो जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके तहत पेटरवार, जैनामोड़, नया मोड़ और संत रविदास मोड़ सेक्टर-4 में पुष्पवर्षा, पूजन-अर्चन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं और स्वागत स्थलों पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए.
सामाजिक समरसताअभियान के रूप में मनाने का संकल्प
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने तथा जयंती वर्ष को सामाजिक समरसता और जागरूकता के अभियान के रूप में मनाने का संकल्प लिया. भाजपा नेताओं ने कहा कि 4 अगस्त को निकलने वाली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है. इसके लिए स्वागत स्थलों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके.

