सरायकेला : नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन तीसरी बार टला, अधिकारियों की गैरमौजूदगी से ग्रामीणों में आक्रोश

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया एक बार फिर टल गई. सोमवार को आमसभा...

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया एक बार फिर टल गई. सोमवार को आमसभा की तिथि निर्धारित थी, लेकिन समय पर महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी सीडीपीओ सहित कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी दो बार चयन की तिथि तय की गई थी, लेकिन दोनों बार अधिकारी अनुपस्थित रहे. लगातार तीसरी बार प्रक्रिया टलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.

ग्रामीण चीनीवास महतो ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चयन नहीं किया गया तो वे सीडीपीओ कार्यालय में होगा हुड़का जाम करेंगे. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर चयन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर ग्रामीणों उपस्थित थे.

ALSO READ: चाईबासा: परख ओलंपियाड के 315 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, DC ने नशामुक्ति और अनुशासित अध्ययन का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *