बोकारो: तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने की सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, वकीलों के साथ मारपीट की घटना की निंदा

Bokaro: बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट अधिवक्ता संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा ने की. बैठक में हाल...

Bokaro: Tenughat Bar Association demanded implementation of security law, condemned the incident of assault on lawyers.

Bokaro: बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट अधिवक्ता संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा ने की. बैठक में हाल ही में अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी और सुरेश राम के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई. अध्यक्ष राम विश्वास महथा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को जल्द अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए. महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके लिए संघ ने उनका आभार व्यक्त किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए संघ हरसंभव प्रयास करेगा. साथ ही नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आरोपी के पक्ष में कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा. बैठक में बासु कुमार डे, बद्री नारायण पोद्दार, चेतनानंद प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, देवदत्त तिवारी, प्रशांत पाल, प्रसन्नजीत चटर्जी, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद कुमार श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बोकारो: देशभर में DVC के चार पावर प्लांटों का प्लांट लोड फैक्टर मामले में दबदबा, बोकारो थर्मल तीसरे स्थान पर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *