श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जानें कब तक करेंगे वापसी

Newswave Desk: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर...

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Test series; find out when he will return.

Newswave Desk: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुमराह मैदान पर कब वापसी करेंगे. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी. वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए नहीं चुना गया.

वापसी में लग सकता है समय

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह हाल ही में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे थे. मेडिकल टीम का मानना है कि अगर वह जल्दबाजी में गेंदबाजी शुरू करते हैं, तो चोट और गंभीर हो सकती है. ऐसे में बोर्ड उनकी वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. फिलहाल बुमराह की वापसी की कोई तय तारीख नहीं है. माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ और समय लग सकता है.

IPL से पहले भी फिटनेस को लेकर हुई थी परेशानी

इससे पहले IPL में खेलने से पहले भी बुमराह को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार करना पड़ा था. उन्हें मुंबई इंडियंस के पहले मैच से ठीक पहले खेलने की अनुमति मिली थी. बार-बार चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.

ALSO READ: EXCLUSIVE: तेतुलिया लैंड स्कैम- जानिए कैसे रचा गया 100 करोड़ की सरकारी जमीन हड़पने का खेल, 20 दिन पहले बनी कंपनी ने काट दिया 10 करोड़ का चेक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *