Ranchi: जिले के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा में एक चट्टान के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी
बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए मृतक की पहचान करने में जुटी है. पुलिस के अनुसार, युवक के दाहिने हाथ पर ‘K M’ लिखा हुआ है, जिसके आधार पर भी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: गुमला: विकास भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह का निधन, बिशुनपुर में शोक की लहर
