पलामू: नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव स्थित नोनिया टोला निवासी 60 वर्षीय खेदरू चौहान की नहर में डूबने से...

Elderly man
Palamu: Elderly man drowns in canal; silence descends on the village.

Palamu: जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीरधवर गांव स्थित नोनिया टोला निवासी 60 वर्षीय खेदरू चौहान की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.  मृतक के परिजनों ने बताया कि खेदरू चौहान सुबह अपने घर के पास स्थित नहर में नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोहम्मदगंज थाना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: सदर अस्पताल चाईबासा में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को दिए गए मदर केयर किट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *