Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर राजनीतिक दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. इस क्रम में भाजपा नेत्री सीता सोरेन, विधायक चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुजी को नमन किया और उनके योगदान को याद किया.

चंपाई सोरेन ने लिखा भावुक पोस्ट
विधायक चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राज्य और समाज के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया. उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हुए उनके संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताया.
Read Also: जमीन विवाद के बावजूद मकान का मुआवजा देने से इनकार नहीं किया जा सकता: झारखंड हाईकोर्ट
सीता सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने अपने संदेश में गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित किया. उन्होंने लिखा कि गुरुजी से मिले संस्कार, उनकी सीख और आशीर्वाद आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है.

रघुवर दास ने किया याद
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और राज्य के सम्मानित जननेता के रूप में याद किया.
