Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: स्कूल और मंदिर के रास्ते पर गंदगी का कब्जा, लोग परेशान

Giridih: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित बरगंडा में इन दिनों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद...

गिरिडीह
गंदगी का कब्जा

Giridih: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित बरगंडा में इन दिनों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है. स्कूल के समीप नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजर रहे बच्चे और राहगीर

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली जाम होने से सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा हो रहा है. स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है. अभिभावकों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है.

सावन में श्रद्धालुओं को भी हो रही परेशानी

सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए निकलते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई श्रद्धालु स्नान कर बच्चों को स्कूल छोड़ने आते-जाते हैं, लेकिन रास्ते में फैले नाली के गंदे पानी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ALSO READ: बोकारो: रिटायर्ड हवलदार के आवास में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई खाक

नगर निगम से जल्द समाधान की मांग

स्थानीय अभिभावकों और लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलजमाव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. उन्होंने नाली की नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों और आम नागरिकों को राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *