Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में...

ड्रग तस्करों

Jamtara: जामताड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में करमाटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घसकोटांड़ गांव स्थित जोरिया के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाला है.

ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान

सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुका है तथा क्षेत्र के युवाओं को 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से मादक पदार्थ बेच रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वासिम राजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने घसकोटांड़ के समीप जोरिया के पास कार्रवाई करते हुए सोहेल अंसारी (41), पिता उस्मान मियां, निवासी गुनीडीह, पहाड़िया नया टोला, थाना करमाटांड़ को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर तथा जियो कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस संबंध में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 59/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इसी वर्ष मई में जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में वासिम राजा के पदभार ग्रहण करने के बाद ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

अभियान का ही परिणाम

इसी अभियान के तहत इससे पहले 12 जुलाई 2026 को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया से शराफत अंसारी को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था. वहीं जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा मोहल्ला से टोटो चालक चंदन मंडल को 10.37 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे अभियान का ही परिणाम है कि पिछले दो महीनों में लाखों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई है और कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है. जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.

AlsoRead:प्रतिदिन होगी पेपर लीक मामले की सुनवाई, दिल्ली की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में काम शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *