Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हिट एंड रन का खुलासा: 24 घंटे में फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

Simdega: जिले के ठेठईटांगर थाना पुलिस ने हिट एंड रन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए...

Simdega: जिले के ठेठईटांगर थाना पुलिस ने हिट एंड रन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई थी.

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 अगस्त को सुबह सूचना मिली कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया.

Also Read: शराब घोटाला मामला: ACB मुख्यालय में तीन पूर्व अधिकारियों से पूछताछ जारी, राजस्व नुकसान और टेंडर प्रक्रिया पर ली जा रही जानकारियां

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

जांच में दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान गंगा सागर यादव के रूप में हुई. SDPO ने बताया कि नए कानून के तहत हिट एंड रन मामले में सजा का प्रावधान है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *