Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद पुलिस ने PG पोर्टल शिकायतों के निपटारे में हासिल की कामयाबी, 105% रहा निष्पादन दर

Ranchi/Dhanbad: पीजी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन में धनबाद पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. एसएसपी प्रभात...

Ranchi/Dhanbad: पीजी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन में धनबाद पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. एसएसपी प्रभात कुमार की नियमित मॉनिटरिंग और कड़े दिशा-निर्देशों के कारण ऑनलाइन शिकायतों के समाधान में तेजी आई है. जुलाई माह के दौरान पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्राप्त नई शिकायतों की तुलना में 105 प्रतिशत मामलों का निष्पादन दर्ज किया है.

जुलाई माह का प्रदर्शन

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में कुल 51 मामलों पर कार्रवाई की गई. इनमें से 34 नई शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 17 मामले पहले से लंबित थे. धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनमें से 36 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया है. वर्तमान में केवल 15 मामलों में जांच, सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं.

14 अगस्त तक लक्ष्य

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए. पुलिस ने आगामी 14 अगस्त तक सभी लंबित पीजी पोर्टल शिकायतों के पूर्ण निष्पादन का लक्ष्य तय किया है. धनबाद पुलिस का कहना है कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम लोगों की संतुष्टि ही उनका मुख्य संकल्प है.

Also Read: रांची: NHRC के सर्कुलर को चुनौती देने वाले PIL पर 20 अगस्त को HC में होगी सुनवाई

SSP का निर्देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पीजी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत आम नागरिक की अपेक्षा और विश्वास से जुड़ी होती है. इसलिए हर शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाएगी.

उन्होंने बताया कि लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि 14 अगस्त से पहले सभी लंबित शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. धनबाद पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय पर न्याय, राहत एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराते हुए पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *