Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: पेड़ के नीचे खाना खा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की हुई मौत

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय पूनम देवी की मौत हो गई. घटना पटना चौक...

गिरिडीह
महिला की हुई मौत

Giridih: गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय पूनम देवी की मौत हो गई. घटना पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई, जहां वह धान रोपाई के बाद अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रही थी.

मौके पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना बारिश के अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और पूनम देवी इसकी चपेट में आ गई. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका के पति प्रवीण सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं. घटना के बाद उनके तीन छोटे बच्चे मां के शव के पास बिलखते रहे, जिससे माहौल गमगीन हो गया.

गिरिडीह
आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

ALSO READ: कोडरमा: मरकच्चो मे SIR को लेकर बैठक, कार्य की प्रगति की समीक्षा, दिए गए कई निर्देश

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा देने की मांग की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *