Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: JPSC एवं JSSC में कथित धांधली के खिलाफ JLKM का जिला स्तरीय महाधरना

Bokaro: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के आह्वान पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित...

JLKM के जिला स्तरीय महाधरना में शामिल कार्यकर्ता एवं अभ्यर्थी
JLKM के जिला स्तरीय महाधरना में शामिल कार्यकर्ता एवं अभ्यर्थी

Bokaro: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के आह्वान पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में बोकारो जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय महाधरना का आयोजन किया गया.

इस महाधरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी, युवा एवं आमजन शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.

महाधरना में उठीं कई प्रमुख मांगें

महाधरना में JPSC एवं JSSC द्वारा आयोजित सभी विवादित प्रतियोगी परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने, कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच CBI या ED से कराने, JPSC एवं JSSC के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों, अधिकारियों एवं दोषी कर्मचारियों को तत्काल पद से हटाकर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई गई. साथ ही JPSC एवं JSSC की सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी कर स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर घोषित करने की मांग की गई, ताकि युवाओं को समयबद्ध रोजगार के अवसर मिल सकें.

सरकार गलतियां स्वीकार कर सुधार करे: जयराम महतो

यह एक दिवसीय महाधरना जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. पार्टी के केंद्रीय नेता जयराम कुमार महतो ने पहुंचकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की बात नहीं मानती है तो रांची चलो आंदोलन का आह्वान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी गलतियां स्वीकार कर उनमें सुधार के लिए पहल करनी चाहिए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन रजवार, विजय सिंह, कृष्णा महतो, डॉ. जयदेव कुमार महतो, बप्पी मिश्रा, बलराम झा, उत्पल मंडल, पिंटू कुमार महतो, समसुद्दीन अंसारी, शहदेव महतो, अजय महतो, आरिज हुसैन, अफसर अंसारी, सुनीता कुमारी, सोमनाथ शेखर, बीरु महतो, भानु महतो, विजय वर्मा, प्रशांत महतो, रेखा देवी, खगेन्द्र नाथ महतो, देव नारायण महतो, राथू लहरी, अनीता कुमारी, अरबिंद महतो, दीपक कुमार महतो, दशरथ महतो एवं अशोक कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.

ALSO READ: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, डॉक्टर और जवान पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *