Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: कंजकिरो सब-स्टेशन पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी, बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग

Bokaro: नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उपरघाट के कंजकिरो स्थित बिजली सब-स्टेशन गेट के समीप तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहा. आउटसोर्सिंग कंपनी...

Bokaro: Hunger strike continues for the third day at Kanjikiro sub-station, demanding payment of pending honorarium

Bokaro: नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उपरघाट के कंजकिरो स्थित बिजली सब-स्टेशन गेट के समीप तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहा. आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स रॉयल इंटरप्राइजेज के कामगार सोनाराम यादव का बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक प्रशासन या विभाग की ओर से आंदोलनकारी कर्मी की मेडिकल चेकअप की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. उल्लेखनीय है कि सोनाराम डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और पूर्व में उन्हें पक्षाघात का अटैक भी आ चुका है. ऐसे में कड़ी धूप और बारिश में भूख हड़ताल के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को होगा बोकारो आदिवासी महोत्सव

त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रहा

इससे पूर्व सोमवार को मामले के समाधान के लिए बिजली वितरण निगम के सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) तुलसी दास महतो, कनीय अभियंता, रॉयल इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि प्रदीप गोगाई तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई थी. वार्ता के दौरान सभी कागजातों व बकाये से संबंधित रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की गई. जांच के उपरांत विभागीय अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन ने केवल सात माह की बकाया राशि का भुगतान कर मामले को रफा-दफा करने का प्रस्ताव रखा. हालांकि मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने इसे सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्मी के पिछले दो वर्षों के पूरे बकाया मानदेय का एकमुश्त भुगतान किया जाए. पूर्ण भुगतान पर सहमति न बनने के कारण वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई, जिसके बाद कर्मी ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया. इस अवसर पर यादव शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित यादव, नरेश यादव समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित होकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब सोनाराम के संपूर्ण बकाये का भुगतान नहीं किया गया और उनकी बिगड़ती सेहत से कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही बिजली विभाग एवं संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी प्रबंधन की होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *