Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से रांची-खूंटी मार्ग स्थित मोमेंट्स रिसॉर्ट्स में चल रहे 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पद्म भूषण और झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन (गुरुजी) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. प्रशिक्षण सत्र शुरू होने से पहले खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. एल.आर. पाठक, सीएम सेल के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश मिश्रा, आईईसी के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, विशेषज्ञों और प्रशिक्षुओं ने दो मिनट का मौन रखकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के गठन में उनकी अहम भूमिका और समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया. श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन नियमानुसार शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: पलामू: धान रोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में चार लोग, महिला की मौत, तीन घायल


