Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे डंपर को जब्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद वाहन की जांच की गई, जिसमें बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर डंपर को अपने कब्जे में ले लिया गया. जब्त वाहन को थाना परिसर में रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है.

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: चंदनकियारी में आजसू युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, महाधिवेशन की तैयारियों पर मंथन


