Koderma: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से SP कुमार शिवाशिष के निर्देश पर कोडरमा सदर थाना पुलिस ने बीती रात बागीटांड़ क्षेत्र के होटलों में औचक जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने किया. पुलिस टीम ने सभी होटलों में पहुंचकर ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र, होटल रजिस्टर और ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड की गहन जांच . संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई.
बिना वैध पहचान पत्र के कमरा आवंटित नहीं करने का निर्देश
इस दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया, कि किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा आवंटित नहीं किया जाए. सभी आगंतुकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर सही तरीके से रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में आसमानी कहर: 24 घंटे में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से झुलसे


