Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पकड़े गए 15 लाख इनामी मदन महतो समेत तीन नक्सलियों ने 20 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम, अलग-अलग थानों में 79 मामले हैं दर्ज

Ranchi: झारखंड में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी...

Naxalites
मदन महतो, रवि सरदार और मीणा

Ranchi: झारखंड में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलताएं मिल रही हैं. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने 15 लाख इनामी मदन महतो, पांच लाख इनामी रवि सरदार और दो लाख इनामी मीणा को गिरफ्तार किया है. इन तीनों प्रमुख माओवादियों के ऊपर हत्या, पुलिस मुठभेड़, IED विस्फोट और घातक हमलों के 79 गंभीर मामले दर्ज हैं. इसके अलावा इन नक्सलियों द्वारा 20 घटना को अंजाम दिया गया है.

मदन महतो उर्फ शंकर महतो के ऊपर 35 मामले दर्ज और 6 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य महतो पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले (थाना शालबनी, ग्राम करमसोल) का रहने वाला है. मदन महतो के खिलाफ कुल 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें-

11 जुलाई 2018: MGM थाना क्षेत्र के सुकराला डालापानी स्थित झाटी पहाड़ी के समीप पुलिस-CRPF और माओवादी आकाश उर्फ असीम मंडल के दस्ता के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में CRPF-193 C कंपनी के जवान निर्मल घोष शहीद हो गए थे.

13 जुलाई 2020: चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतार गांव के पास माओवादियों ने सिलेंडर बम विस्फोट कर पक्की सड़क को उड़ा दिया था.

07 फरवरी 2021: चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी (छुटुम झील) के पास महाराज प्रमाणिक के दस्ता के साथ मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान नारायण क्षत्री गोली लगने से घायल हुए.

12 जनवरी 2023: चाईबासा जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में पुलिस और कोबरा 209, 203 एवं CRPF की संयुक्त टीम पर माओवादियों ने IED विस्फोट किया, जिसमें नौ जवान घायल हुए थे.

19 सितंबर 2024: चाईबासा जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन BDDS टीम के जवान आर. सुगुमार जख्मी हुए थे.

01 मार्च 2026: चाईबासा जिले के मनोहरपुर (चिड़िया ओपी), छोटनागरा और जराईकेला के सीमावर्ती मारंगपोंगा व किनबीर जंगलों में हुई मुठभेड़ में कोबरा के जवान विक्रम यादव को गोली लगी. इसके बाद हुए IED विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के सहायक समादेष्टा अजय मल्लिक और हवलदार संजय कुमार घायल हो गए थे. मौके से 131 कारतूस, 3 मैगजीन और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया.

रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार ने 12 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र टेंगाडीह (बेनाडीह) का निवासी रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह, भाकपा (माओवादी) का सब-जोनल कमेटी सदस्य है. इस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है और इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 42 कांड दर्ज हैं.

05 नवंबर 2019: चाईबासा छोटनागरा थानांतर्गत मारंगपोंगा में अनमोल दा के दस्ता ने ग्रामीण सोहराय बहदा की हत्या कर दी और उनके तीन बेटों के साथ मारपीट की.

08 अप्रैल 2020: सरायकेला जिले के खरसावां स्थित रायजमा पिकेट के पास IED विस्फोट कर सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई.

12 मई 2025: चाईबासा जिले के कुलापाबुरू दलाईगढ़ा क्षेत्र में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जेजे बम निरोधक दस्ता के आरक्षी मनोज कुमार दमाई घायल हुए.

31 मई 2025: चाईबासा छोटनागरा के बलिबा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आने से ग्रामीण साव बरजो की इलाज के दौरान मौत हो गई.

08 अगस्त 2025: चाईबासा जराईकेला क्षेत्र के हेन्देकुली जंगल में IED विस्फोट से कोबरा 209 के दो जवान (रामप्रवेश सिंह और छोटा कश्यम) घायल हुए.

06 और 08 नवंबर 2025: चाईबासा जिले के सारंडा के कुलापुबुरू जंगल में मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो SLR, एक राइफल, 245 कारतूस, 16.68 किग्रा जिलेटिन, 13 IED, दो लैपटॉप आदि बरामद किए. बलिबा-बाबुडेरा के बीच हुए IED ब्लास्ट में कोबरा का प्रशिक्षित डॉग शहीद हो गया और जवान सुमित कुमार घायल हुए.

10 अक्टूबर 2025: उड़ाईगुरु गाडा में हुए IED ब्लास्ट में CRPF 60 बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए. उसी दौरान दूसरे ब्लास्ट में SI रामचंद्र गोगई और हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर घायल हो गए, जिनमें हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हो गए

मीना पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया ने दी थी दो घटनाओं को अंजाम

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र स्थित अंबाकोचा गांव की रहने वाली मीना पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया, सब-जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार की पत्नी है. यह भाकपा माओवादी संगठन में सब-जोनल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय है और इस पर दो लाख रुपये का इनाम दर्ज है.

07 फरवरी 2021: चाईबासा टोकलो थानांतर्गत छुटुम झील के पास मुठभेड़ की घटना, जिसमें कोबरा जवान नारायण क्षत्री घायल हुए थे. घटना स्थल से पुलिस ने 5 बम, 13 कारतूस और 3 पिट्टू बरामद किए थे.

19 सितंबर 2024: चाईबासा जिले के जराईकेला के तिरिलपोसी जंगलों में IED विस्फोट कर कोबरा जवान आर. सुगुमार को घायल करने की साजिश में संलिप्तता थी.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने अपर बाजार के दो और दुकानदारों को दी गई नोटिस पर लगाई रोक, नगर निगम ने दिया था नोटिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *