Palamu: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार, 5 अगस्त को नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई. सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई, जहां मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का अवलोकन कर सकेंगे.इस संबंध में अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जागो महतो ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है. सूची के प्रकाशन के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.
निर्धारित अवधि के दौरान करवा सकते है सुधार
मतदाता अपने नाम एवं विवरण की जांच कर सकते हैं. यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा नाम, पता सहित अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि के दौरान दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है.अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करें और आवश्यकता होने पर समय सीमा के भीतर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन विवरण सुनिश्चित किया जा सके.

ALSO READ : हाईकोर्ट ने अपर बाजार के दो और दुकानदारों को दी गई नोटिस पर लगाई रोक, नगर निगम ने दिया था नोटिस


