Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में JPSC-JSSC आंदोलन को मिल रहा देशभर का साथ, छात्रों का बढ़ता हौसला बना आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत

Ranchi: JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर रांची में चल रहा छात्रों का...

The JPSC-JSSC movement in Ranchi is receiving nationwide support; the growing morale of students is becoming the movement's biggest strength.

Ranchi: JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन अब लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है. जिस आंदोलन की शुरुआत कुछ छात्रों ने की थी, वह अब हजारों युवाओं की आवाज बन चुका है. हर गुजरते दिन के साथ धरना स्थल पर छात्रों की संख्या बढ़ रही है और उनका उत्साह पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है. आंदोलन कर रहे छात्रों को अब केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर से समर्थन मिल रहा है. अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधि लगातार धरना स्थल पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

ABVP, NSUI, AISA और AISF समेत कई छात्र संगठनों ने आंदोलनरत छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया है.

छात्रों के माता-पिता भी बड़ी संख्या में  पहुंच रहे धरना स्थल

इतना ही नहीं, रिटायर्ड सैनिक संगठन, विभिन्न कोचिंग संस्थानों के शिक्षक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी छात्रों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है.आंदोलन की एक खास बात यह भी है कि अब छात्रों के माता-पिता भी बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं कर सकते और उनकी जायज मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं. अभिभावकों की मौजूदगी ने आंदोलन को नया मनोबल दिया है.

शांतिपूर्ण तरीके से डटे हुए हैं छात्र

धरना स्थल पर छात्र अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से डटे हुए हैं. वे लगातार सरकार से निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का भी सहयोग मिल रहा है. शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं. कई लोग स्वेच्छा से पानी, फल, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं.

लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है यह आंदोलन

छात्रों का कहना है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है. इसलिए वे अपनी मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे.

ALSO READ : संसद परिसर में विपक्ष का विरोध मार्च: राहुल, प्रियंका, खरगे समेत कई विपक्षी सांसद हुए शामिल, कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *