Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, Article 370 के 7 साल पूरे होने पर अमरनाथ यात्रा आंशिक रूप से रुकी

Newswave Desk: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने के मौके पर 5 अगस्त को अमरनाथ यात्रा एक...

Article 370
Article 370 के 7 साल पूरे होने पर अमरनाथ यात्रा आंशिक रूप से रुकी

Newswave Desk: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने के मौके पर 5 अगस्त को अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए आंशिक रूप से रोक दी गई है. सुरक्षा कारणों से प्रशसन ने जम्मू से बालटाल बैस कैंप जाने वाले वहां से लौटने वाले नए यात्री की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है. अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर एहतियात के तौर पर लिया गया है. हालांकि, जो श्रद्धालु पहले ही बालटाल या अन्य बेस कैंप पहुंच चुके हैं, उन्हें तय व्यवस्था के तहत पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाकर दर्शन करने की अनुमति दी गई है. प्रशासन का कहना है कि यात्रा पूरी तरह बंद नहीं की गई है, बल्कि केवल नए काफिलों की आवाजाही रोकी गई है.

राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रशासन के अनुसार, 5 अगस्त को कई राजनीतिक दलों की ओर से कार्यक्रम और विरोध मार्च प्रस्तावित हैं. इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. बीजेपी अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर ‘एकात्म महोत्सव’ मना रही है, जबकि कांग्रेस ने इस दिन को ‘काला दिन’ बताया है. वहीं पीडीपी, डीपीएपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

2019 में हटाया गया था Article 370

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटा दिया था. इसके साथ ही अनुच्छेद 35A भी समाप्त कर दिया गया और राज्य का पुनर्गठन कर जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया.

ALSO READ: 12 अगस्त को आ रहा Realme का नया बजट फोन, 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *