Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

‘Dhamaal 4’ ने 26 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कितना हुआ प्रॉफिट

Newswave Desk: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है....

'Dhamaal 4'
'Dhamaal 4' rakes in massive earnings in 26 days; find out the profit made.

Newswave Desk: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं. चौथे हफ्ते में इसकी कमाई जरूर धीमी हुई है, लेकिन फिल्म अब तक अपनी लागत निकालकर मुनाफे में पहुंच चुकी है.

26 दिनों में कितनी हुई कमाई?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ ने शुरुआती तीन हफ्तों में शानदार कमाई की. हालांकि टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज होने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ा. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन 0.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 162.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 192.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में फिल्म ने अब तक 30.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह दुनियाभर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 223.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

फिल्म ने कितना कमाया मुनाफा ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Dhamaal 4’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने 26 दिनों में अपनी लागत निकालने के बाद करीब 12.35 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है. यानी फिल्म को लगभग 8.23% का प्रॉफिट हुआ है. हालांकि फिल्म फायदे में है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ का टैग पाने के लिए इसे अभी और ज्यादा कमाई करनी होगी.

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, Article 370 के 7 साल पूरे होने पर अमरनाथ यात्रा आंशिक रूप से रुकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *