Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : धान रोपाई के दौरान वज्रपात, पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलसे, हजारीबाग रेफर

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के खरखारों गांव में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से...

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के खरखारों गांव में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार खरखारों निवासी महेंद्र यादव (55वर्ष) और उनकी पत्नी मंदोदरी देवी (50वर्ष)  दोपहर में घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे.

वज्रपात की घटना से गांव में दहशत का माहौल

इसी दौरान तेज बिजली चमकी और वज्रपात हो गई. दोनों उसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय किसानों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया है.

Also Read : पलामू में ‘ऑपरेशन सफाया’ शुरू, अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की सख्ती; 851 अपराधी रडार पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *