Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Koderma: जिला समाज कल्याण शाखा, कोडरमा के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों...

नशा मुक्त भारत अभियान

Koderma: जिला समाज कल्याण शाखा, कोडरमा के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण समारोह एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस दौरान झुमरी तिलैया स्थित सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय, झंडा चौक एवं वीर कुंवर सिंह चौक तथा जयनगर प्रखंड स्थित आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, पिपचो चौक और पिपचो पंचायत भवन के समीप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए. आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, जयनगर एवं सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई. रैली को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कोडरमा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जयनगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

स्थानीय लोग उपस्थित

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया. प्रमुख नारों में—“नशे से दोस्ती, जीवन से मुक्ति”, “नशा नहीं, जीवन चुनिए”, “कुछ पल का नशा, सारी उम्र की सजा”, “जब नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा” तथा “शराब पीना छोड़ दो,अपने जीवन को नया मोड़ दो” शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण समारोह तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशा उन्मूलन, सही पोषण एवं स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए गए. विशेष रूप से जीवन ज्योति संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे.

AlsoRead:कोडरमा: SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *