Seraikela: कपाली ओपी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 67/26 के आरोपी शाहिद अंसारी को पकड़ा.
आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज था मामला
पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 मई 2026 को दर्ज किया गया था. इसमें आरोपी के खिलाफ धारा 309(4), 109, 324(5), 311, 3(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद अंसारी (31 वर्ष), पिता जमाल अंसारी, निवासी गौशनगर सालबगान, थाना चांडिल, कपाली ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है.

गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में किया गया पेश
कपाली ओपी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है.

मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है. अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ALSO READ: सरकार ने छात्रों से बात करने के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, अधिसूचना थोड़ी देर में होगी जारी

