Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC विवाद: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने किया झारखंड आने का एलान 

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को अब राज्य से बाहर भी...

RANCHI

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को अब राज्य से बाहर भी समर्थन मिलने लगा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में जल्द झारखंड आने की घोषणा की है.

युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा संगठन

छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि उनका संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सवालों को मजबूती से उठाने की जरूरत है और उनकी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है.

आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेंगे

दीपके ने कहा कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र जिस तरह आंदोलन कर रहे हैं, वह उनके साथ एकजुटता व्यक्त करना चाहते हैं. उन्होंने संकेत दिया कि झारखंड पहुंचने पर वह आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज उठाएंगे.

बेरोजगारी, एथनॉल मिश्रित ईंधन और न्याय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी  होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि पार्टी की बैठक में बेरोजगारी, एथनॉल मिश्रित ईंधन, मीडिया की विश्वसनीयता और न्याय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. उनके अनुसार युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा देशभर में गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. गौरतलब है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में बाहरी राजनीतिक समर्थन मिलने से आंदोलन को नया राजनीतिक आयाम मिल सकता है.

ALSO READ: JPSC-JSSC विवाद पर उबाल: कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिला, सात सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *