Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

‘Musafir Cafe’ के फैंस के लिए खुशखबरी, नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है सीजन 2

Newswave Desk: ‘Musafir Cafe’ का पहला सीजन खत्म होने के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर थे. आखिरकार...

'Musafir Cafe'
Good news for 'Musafir Cafe' fans: Netflix is ​​bringing Season 2.

Newswave Desk: ‘Musafir Cafe’ का पहला सीजन खत्म होने के बाद से ही फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर थे. आखिरकार अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महीमा मकवाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘Musafir Cafe’ का दूसरा सीजन जल्द आएगा.

फैंस के सवालों के मिलेंगे जवाब 

नेटफ्लिक्स ने बताया कि ‘मुसाफिर कैफे 2’ में पहले सीजन के बाद दर्शकों के मन में उठे कई सवालों के जवाब मिलेंगे. कहानी एक बार फिर चंदर, सुधा और प्रीति के रिश्तों और उनकी जिंदगी के नए सफर को दिखाएगी. पहले सीजन की एंडिंग, किरदारों और म्यूजिक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी, जिसे देखते हुए मेकर्स अब कहानी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं.

नेटफ्लिक्स ने क्या कहा?

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि ‘मुसाफिर कैफे’ को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है. उन्होंने बताया कि रोमांस जॉनर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और इसी वजह से शो का दूसरा सीजन लाया जा रहा है. उनका कहना है कि नई कहानी पहले से भी ज्यादा इमोशनल और दिलचस्प होगी.

सीरीज की क्रिएटर और राइटर शरण्या राजगोपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दर्शक चंदर, सुधा और प्रीति को इतना प्यार देंगे. उन्होंने नेटफ्लिक्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि शुरुआत से ही इस कहानी पर भरोसा किया गया और अब दूसरे सीजन के जरिए इस सफर को आगे बढ़ाने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि ‘मुसाफिर कैफे 2’ उन सभी दर्शकों के लिए एक खास तोहफा होगा, जिन्होंने इस कहानी को दिल से अपनाया.

इन कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका

रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिव्या प्रकाश दुबे के मशहूर उपन्यास के किरदारों पर आधारित है. इसमें विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना के अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

ALSO READ: Lock Upp 2 Winner: श्रेया कालरा बनीं विनर, जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *