Newswave Desk: कई हफ्तों तक चले ड्रामा, टास्क और जबरदस्त मुकाबले के बाद आखिरकार ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2 ) को अपना विनर मिल गया है. फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है. ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली.
किसे मिले कितने वोट?
विजेता का फैसला 25 सदस्यों वाली जूरी के वोटों के आधार पर किया गया. इस जूरी में मीडिया से जुड़े लोग, शो के पूर्व कंटेस्टेंट और बाहर हो चुके सदस्य शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया कालरा को कुल 23 वोट मिले और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. वहीं शिवांगी जोशी को करीब 14-15 वोट मिले, जबकि योगेश रावत को मीडिया जूरी से सिर्फ 2 वोट ही मिले.

Redemption ki journey mein Shreya Kalra banti hai Lock Upp ki winner ✨ pic.twitter.com/SfYFnh41Tw
— Netflix India (@NetflixIndia) August 5, 2026
ये रहे टॉप 5 फाइनलिस्ट
‘लॉक अप 2’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत और राम कपूर शामिल रहे. फिनाले से पहले हुए आखिरी एलिमिनेशन में आकांक्षा चमोला और वरुण यादव शो से बाहर हो गए थे. श्रेया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं.

ALSO READ: ‘Lock Upp 2’ से वरुण यादव हुए बाहर, सामने आए शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

