Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: NGT नियमों के बावजूद गोइलकेरा से अवैध बालू परिवहन जारी, JMM नेता रामलाल मुंडा ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Chakradharpur: JMM नेता रामलाल मुंडा ने आरोप लगाया है कि NGT के नियम लागू होने के बावजूद गोइलकेरा क्षेत्र से बिना चालान...

Chakradharpur
अवैध बालू लदा डंपर

Chakradharpur: JMM नेता रामलाल मुंडा ने आरोप लगाया है कि NGT के नियम लागू होने के बावजूद गोइलकेरा क्षेत्र से बिना चालान एवं ओवरलोड बालू का अवैध परिवहन लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि बुधवार देर रात लगभग 10 से 11 हाईवा बालू लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से चक्रधरपुर की ओर पहुंचे, जिनमें से दो हाईवा वाहनों को चक्रधरपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप पुलिस ने पकड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद बालू माफिया वाहनों को छुड़ाने के लिए प्रबंधन (मैनेजमेंट) करने में जुट गए.

अवैध बालू परिवहन पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी

रामलाल मुंडा ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए अवैध बालू कारोबार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को पूरी सक्रियता के साथ बालू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाना चाहिए, ताकि बिना वैध परमिट के एक भी बालू वाहन सड़क पर न चल सके.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध बालू परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर अवैध बालू वाहनों को पकड़ने के लिए आंदोलन करेंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में जिले में बालू की अवैध तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में देर रात चला सघन ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *