Ranchi : झारखंड राज्य में अग्निशमन एवं फायर सेफ्टी व्यवस्था को अधिक अत्याधुनिक, सक्षम और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. झारखंड अग्निशमन सेवा में मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस 58 आधुनिक Mini Water Tender with Mist Technology वाहनों को शामिल किया जा रहा है. इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इसके अलावा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस भाटिया समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री इन 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य की जनता को समर्पित करेंगे.

अग्निशमन व्यवस्था होगी और अधिक प्रभावी
मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ये नए मिनी वाटर टेंडर वाहन संकरे रास्तों और तंग इलाकों में भी आसानी से पहुंचकर आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम होंगे. अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने के कारण यह आपातकालीन स्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत मददगार साबित होंगे.

ALSO READ: सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? दिन की हेल्दी शुरुआत का तरीका


