Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

संवाद से निकलेगा समाधान, छात्रों की मांगों पर सरकार संवेदनशीलता से करेगी विचार- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

Ranchi: झारखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री एवं JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने JPSC-JSSC मामले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत...

Sudivya Kumar Sonu
संवाद से निकलेगा समाधान, छात्रों की मांगों पर सरकार संवेदनशीलता से करेगी विचार- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

Ranchi: झारखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री एवं JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने JPSC-JSSC मामले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदनशील पहल करते हुए एक समिति का गठन किया है. लोकतंत्र में संवाद और विमर्श ही किसी भी समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि सरकार की पहल पर छात्रों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और आज छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता संभावित है. सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार ने शिकायतों के संकेत मिलते ही CID जांच, छापेमारी और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई शुरू कर दी थी. भाजपा का यह कहना कि सरकार गंभीर नहीं है, पूरी तरह गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई शुरू होने के बाद ही भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए सामने आई.

पहले अपने नेताओं के रिश्तेदारों का इस्तीफा दिलाए- BJP पर मंत्री का तंज

CBI जांच की मांग पर मंत्री ने कहा कि पहले छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग सरकार के समक्ष रखे. सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ सम्यक विचार करेगी. BJP पर हमला बोलते हुए सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पहली और दूसरी JPSC नियुक्तियों में किन नेताओं के रिश्तेदारों का चयन हुआ, यह झारखंड की जनता जानती है. ऐसे लोगों को सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में छात्रों के हित में है तो पहले अपने नेताओं के रिश्तेदारों का इस्तीफा दिलाए और दूसरी JPSC मामले में वर्षों से लंबित CBI जांच को केंद्र सरकार से पूरा कराए. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है और वार्ता के जरिए सकारात्मक समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

ALSO READ: JPSC-JSSC मुद्दे पर मानसून सत्र में गरमाई राजनीति, विपक्ष ने सदन के बाहर खोला मोर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *