रांची: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपति व 5 माह की बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची का पैर कुचला

रांची: मोरहाबादी इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में...

रांची
रांची

रांची: मोरहाबादी इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 5 माह की बच्ची का पैर कुचल गया, जबकि उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

मोरहाबादी देवी मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा  

घटना 15 फरवरी की सुबह करीब 9:15 बजे की है. घायल सोनू साव अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और 5 माह की पुत्री रायना कुमारी के साथ पूजा के लिए मोरहाबादी देवी मंदिर जा रहे थे. बताया गया कि वे धीमी गति से अपनी लेन में चल रहे थे, तभी काले शीशे वाली थार (नंबर 4141) ने मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम के गेट नंबर-28 के सामने बीच मैदान से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची के दाहिने पैर पर वाहन चढ़ गया.

RIMS में चल रहा इलाज

वहीं, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिजनों का आरोप है कि उक्त वाहन अक्सर मैदान में तेज रफ्तार से चलाया जाता है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत रहते हैं. परिवार के सदस्य दीपक साव ने घटना को आपराधिक मंशा से की गई लापरवाही बताते हुए दोषी चालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *