Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून मेहरबान: भारी बारिश का अलर्ट जारी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के...

Monsoon active in Jharkhand: Heavy rain expected, yet 37% less rainfall

Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश देखने को मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की टफ लाइन और कई चक्रवातीय परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण झारखंड के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है.

मौसम प्रणालियों का असर

वर्तमान में मानसून की मुख्य रेखा फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टगंज और दीघा से होते हुए पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है. इसके अलावा, उत्तर-पूर्व बिहार से खिसक कर अब दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला है. इसके साथ ही, उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बने चक्रवातीय प्रभावों के कारण झारखंड के कई जिलों में बादलों का डेरा है और लगातार मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं.

बीते 24 घंटों का तापमान और वर्षा का हाल

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछेक स्थानों पर भारी बारिश भी हुई. जामताड़ा जिले के फतेहपुर में सबसे ज्यादा 110.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार- में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन अगले 2-3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

कैसा रहेगा मौसम का मजाज

• 06 से 08 अगस्त: राज्य के लगभग सभी स्थानों पर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
• 09 से 12 अगस्त: राज्य के अनेक हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
• 07 अगस्त: उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों (विशेषकर लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
• 08 अगस्त: दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों (गुमला एवं खूंटी) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
रांची और आसपास के इलाकों का मौसम
• राजधानी रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.
• 06 अगस्त: सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
• 07 अगस्त: बादल छाए रहेंगे तथा दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
• 08 से 12 अगस्त: इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *