Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा सत्र को लेकर BJP का सरकार पर हमला, JPSC-JSSC और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर मांगा जवाब

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश...

Ranchi

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर विधानसभा सत्र को छोटा रखा है, ताकि जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में युवाओं के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और कथित घोटालों पर जवाब देना चाहिए.

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का उठाया मुद्दा

संदीप वर्मा ने कहा कि पिछले 13 दिनों से JPSC-JSSC अभ्यर्थी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी दूसरे राज्यों की परीक्षाओं के मुद्दे पर राजनीति करती है, वह झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर चुप है.

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए. इसके अलावा पिछले सात वर्षों में आयोजित JPSC और JSSC की सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े आरोप गंभीर हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है, ताकि अभ्यर्थियों के बीच भरोसा कायम हो सके.

कानून-व्यवस्था और घोटालों पर सरकार से जवाब मांगा

संदीप वर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, ट्रेजरी घोटाला और कौशल विकास योजना में कथित अनियमितताओं समेत अन्य मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने सरकार से यह भी बताने की मांग की कि इन मामलों में अब तक कितने लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और जांच किस स्तर तक पहुंची है.

ALSO READ: BREAKING: झारखंड हाईकोर्ट: विभागीय परीक्षा से नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों की प्रोन्नति पर रोक बरकरार, 2018 बैच के सीधी भर्ती और सीमित बैच के दरोगाओं के बीच वरीयता का विवाद गहराया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *