Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, नाम जोड़ने और सुधार का मिला मौका

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. ड्राफ्ट जारी होने...

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है. ड्राफ्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया, दावे और आपत्तियों की जानकारी साझा की.

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को दी जानकारी

रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बताया कि मतदाता ड्राफ्ट सूची में नाम देखने से लेकर नाम जोड़ने और सुधार कराने तक की पूरी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

पोर्टल पर देख सकेंगे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

उपायुक्त ने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जांच सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने निर्धारित समय पर गणना प्रपत्र जमा नहीं किया था, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं.

मतदान केंद्र बदलने पर फॉर्म-8 से होगा सुधार

उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता का नाम दूसरे मतदान केंद्र में चला गया है या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं, तो वे फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक सुधार करा सकते हैं.

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका

बैठक में बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता भी फॉर्म-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए जिला निर्वाचन शाखा की टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर नए मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करेगी.

SIR अभियान की अहम तारीखें

8 और 9 अगस्त: पहला विशेष दावा-आपत्ति कैंप
22 और 23 अगस्त: दूसरा विशेष दावा-आपत्ति कैंप
15 अगस्त: SIR अभियान के तहत ग्रामसभा का आयोजन

प्रशासन ने लोगों से की अपील 

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी पात्र नागरिक अपने नाम की जांच करें और जरूरत पड़ने पर दावा-आपत्ति दर्ज कराएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *