Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी मामले में महिला को किया गिरफ्तार, गुमशुदा नाबालिग दिल्ली से बरामद

Chaibasa: जिले से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस...

दिल्ली से बरामद नाबालिग और गिरफ्तार महिला मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
दिल्ली से बरामद नाबालिग और गिरफ्तार महिला मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Chaibasa: जिले से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में ASP डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि 10 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके आधार पर थाना कांड संख्या 2/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

ASP डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम 29 जुलाई को दिल्ली रवाना हुई. लगातार छानबीन के बाद 3 अगस्त को टीम ने दिल्ली से नाबालिग को बरामद कर चाईबासा लाया. बरामदगी के बाद पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इसके बाद उसे आगे की देखरेख के लिए चाईबासा बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

पुराने मामले में भी आरोपी महिला गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस ने 19 मई 2023 के एक मामले में वांछित दिल्ली निवासी आरोपी रेणु तुरा, पति लखबीर सिंह, निवासी C-5/276-277, सेक्टर-06, रोहिणी, दिल्ली-85 को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया. न्यायालय से उसके खिलाफ कुर्की का आदेश भी जारी था. उसे 3 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रेणु तुरा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. देहरादून के डालनवाला थाना और दिल्ली के शालीमार बाग थाना में कांड संख्या 230/2022 के तहत धारा 174A/370/376/506, जेजे एक्ट की धारा 79 तथा POCSO Act की धारा 6 के तहत मामले लंबित हैं. इस कार्रवाई में पु.अ.नि. पुनीत उरांव, सुमन टुडू, दुबराज हेम्ब्रम, हरिश्चंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी जसिन्ता मिंज, महान्ती कुंवर और आरक्षी चिन्ता बोदरा शामिल थे.

ALSO READ: JSLPS में नई मानव संसाधन व्यवस्था लागू , सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल भविष्य के लिए बड़ा कदम : दीपिका पांडेय सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *