Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित रेलवे फाटक के समीप तरवन स्थित रविदास टोला से प्रेम प्रसंग के मामले में शादी की झांसा देकर नाबालिक लड़की को भागा कर ले जा रहे युवक को साथ नाबालिक लड़की को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को जमकर धुनाई कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी ,जहां पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों प्रेमी युगल को उठाकर थाना लाया गया. जानकारी अनुसार जयनगर कलाली रोड स्थित स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा के पुत्र पीयूष कुमार 20 वर्ष का एक नाबालिक लड़की के साथ लगभग 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

क्या है मामला
दोनों प्रेमी युगल के परिजन द्वारा एक दुसरे से शादी कराने के इनकार करने पर गुरुवार को लगभग 11 बजे सुबह दोनों प्रेमी युगल ने शादी के लिए अपने-अपने घरों से भाग निकला था. वही ग्रामीणों ने डुमरी स्थित रेलवे फाटक के समीप से दोनों प्रेमी युगल को देखकर पूछताछ करने लगा. जहां दोनों भाग कर शादी करने की बात सामने आया. इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल पकड़ लिया और दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना के सूचना मिलते ही आसपास गांव के कई लोग जुटे और युवक को जमकर धुनाई कर दी. बाद में इसका सुचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर एसआई केडी प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में लेते हुए थाना ले गए. थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया है. थाना आने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी.

AlsoRead:रांची में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, नाम जोड़ने और सुधार का मिला मौका


