Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: भाजपा की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ सशक्तीकरण पर जोर

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी टोकलो मंडल की कार्यसमिति बैठक टोकलो मंडल के लौजोड़ा ग्राम में मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़ेया एवं चक्रधरपुर ग्रामीण...

चाईबासा

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी टोकलो मंडल की कार्यसमिति बैठक टोकलो मंडल के लौजोड़ा ग्राम में मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़ेया एवं चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक के अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुआ, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, जिला मंत्री प्रेम प्रधान, जिला मंत्री श्रीवांत सारंगी, मंडल महामंत्री सुरेश प्रधान सहित मंडल समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता

प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें. संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होगी. डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग के बीच सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को सुनने तथा संगठन की नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. जिला महामंत्री तीरथ जामुदा ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठन के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है. उन्होंने सभी मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया. बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

AlsoRead:JSLPS में नई मानव संसाधन व्यवस्था लागू , सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल भविष्य के लिए बड़ा कदम : दीपिका पांडेय सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *