Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

BJP के आरोपों पर कांग्रेस का करारा जवाब, बोली- छात्र आंदोलन को राजनीति का मंच बना रही भाजपा

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा छात्र आंदोलन और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों के बाद झारखंड कांग्रेस ने तीखा पलटवार...

JPSC

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा छात्र आंदोलन और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों के बाद झारखंड कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भाजपा छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं चाहती, बल्कि उनके आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले देश में हुई पेपर लीक की घटनाओं, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और बढ़ती बेरोजगारी पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार और अन्य कई बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया.

राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि यदि JPSC-JSSC या किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. लेकिन छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हथियार बनाना किसी भी दल के लिए उचित नहीं है. राकेश सिन्हा ने भाजपा के CBI जांच की मांग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में पारदर्शिता चाहती है, तो उसे देशभर में हुए NEET, UGC-NET, रेलवे और अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और गड़बड़ियों की भी समान रूप से जांच की मांग करनी चाहिए. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा अपने कामकाज और वादों का जवाब दे. कांग्रेस का कहना है कि वह छात्रों और युवाओं के न्यायपूर्ण अधिकारों के साथ खड़ी है, लेकिन भाजपा छात्र आंदोलन को अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रही है.

AlsoRead:झारखंड मतदाता सूची ड्राफ्ट: 63 लाख से अधिक मतदाताओं को जारी किए जाएंगे सत्यापन नोटिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *