Pakur: पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक(SP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. SP के निर्देश पर SDPO कुमार गौरव के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा थाना और सिमलोंग थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम गठित की गई. टीम ने करणघाटी गांव पहुंचकर छापेमारी की.

घर के पीछे चल रहा था अवैध शराब बनाने का कारोबार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जितेन साहा और तारेश साहा के घर के पीछे से अवैध शराब बनाने से जुड़ी कई सामग्री बरामद की. पुलिस को मौके से अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर, खाली बोतल, बोतलों के ढक्कन, रॉयल स्टैग ब्रांड की 20 भरी हुई बोतलें और करीब 20 लीटर स्प्रिट मिला.

ALSO READ: धनबाद के अभिनेता जावेद पठान पहुंचे झारखंड विधानसभा, अध्यक्ष से की मुलाकात
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में आरोपी तारेश साहा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, अवैध शराब के इस कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

