Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद के अभिनेता जावेद पठान पहुंचे झारखंड विधानसभा, अध्यक्ष से की मुलाकात

Ranchi: झारखंड दौरे पर आए फिल्म और टीवी अभिनेता जावेद पठान ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने...

RANCHI

Ranchi: झारखंड दौरे पर आए फिल्म और टीवी अभिनेता जावेद पठान ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की और अपने अभिनय सफर से जुड़े अनुभव साझा किए.

विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अभिनेता जावेद पठान का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो और मोहम्मद ताजुद्दीन भी मौजूद रहे.

धनबाद से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान

धनबाद निवासी जावेद पठान ने बताया कि उन्होंने फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम और विज्ञापनों में अभिनय किया है. उन्होंने कहा कि टीवी धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ और ‘जोधा अकबर’ से उन्हें खास पहचान मिली. इसके अलावा वह ‘विघ्नहर्ता गणेश’, ‘Horror Love Story’, ‘Caste of Love’ और ‘NRI Wives’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनकी दो नई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं.

झारखंड को बताया फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर जगह

जावेद पठान ने कहा कि झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण फिल्म निर्माण के लिए काफी संभावनाओं वाला राज्य है. उन्होंने धनबाद, पारसनाथ और तोपचांची जैसे क्षेत्रों को शूटिंग और पर्यटन के लिहाज से बेहतर बताया. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से फिल्म संस्थान खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे झारखंड के युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जावेद पठान ने अपने अभिनय के जरिए झारखंड का नाम देशभर में रोशन किया है. उन्होंने अभिनेता के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली फिल्मों व धारावाहिकों के लिए शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ: वायरल संक्रमण से थे बीमार, अब पहले से बेहतर हैं सरयू राय; समर्थकों से अस्पताल नहीं आने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *