Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: जन्माष्टमी मेले से पूर्व सड़क की मरम्मत कराने की मांग

Chaibasa/Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM)...

सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Chaibasa/Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय ने दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को ज्ञापन सौंपकर जन्माष्टमी पूजा से पूर्व पोर्टर खोली स्थित जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है.

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आगामी माह जन्माष्टमी पूजा के अवसर पर पोर्टर खोली स्थित रेल क्षेत्र में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं. लेकिन मेले तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर और दयनीय बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल्द मरम्मत की मांग

पवन शंकर पाण्डेय ने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और वर्षा के कारण स्थिति और खराब हुई तो दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी. इसलिए जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन को अविलंब सड़क की मरम्मत करानी चाहिए.

उन्होंने DRM से आग्रह किया कि जन्माष्टमी महोत्सव शुरू होने से पहले पोर्टर खोली मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से पूजा-अर्चना और मेले में शामिल हो सकें. साथ ही उन्होंने इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की.

ALSO READ: विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर DC ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *