उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी की दस्तक

  NEWS DESK: आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने...

 

NEWS DESK: आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा बना रह सकता है.

राज्यों का हाल: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं

दिल्ली-एनसीआर(नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद): राजधानी और आसपास के इलाकों में आज मौसम थोड़ा बदला-बदला नजर आ रहा है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, वहीं शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या फुहार पड़ने के संकेत हैं.

मौसम विभाग के अनुसार के, इस दौरान 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस होगी.

पंजाब और हरियाणा:

इन दोनों राज्यों में मौसम आंशिक रूप से बदला हुआ नजर आएगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. साथ ही 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो जाएगा.

हिमाचल प्रदेश:

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय बना हुआ है. यहां बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं 18 मार्च को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Weather Alert: 19-20 मार्च को तेज हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च के दौरान मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार बढ़कर करीब 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है, जिससे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से सुरक्षित रहा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *