Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के खिजूर टोला, बुटी में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित सहबाज अंसारी ने कुदरत और उसके पुत्र साहिल अंसारी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मेड़ टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्राथमिकी के अनुसार घटना 5 अगस्त की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की है. सहबाज अंसारी अपने खेत में पानी देखने गए थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि खेत की मेड़ (आरी) टूटी हुई है. मेड़ टूटने को लेकर उन्होंने कुदरत और उसके पुत्र साहिल अंसारी से जानकारी मांगी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

चाकू से हमले का आरोप
सहबाज अंसारी ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर कुदरत और साहिल ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इसके बाद साहिल अंसारी घर से चाकू लेकर आया और उन पर हमला कर दिया. आरोप के मुताबिक चाकू का पहला वार सहबाज के बाएं गाल पर लगा, जबकि दूसरा वार गले की ओर किया गया. हालांकि उन्होंने समय रहते खुद को बचाने के लिए झुक गए, जिससे उनकी जान बच गई.

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद सहबाज अंसारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है.
ALSO READ: बोकारो: दांतू बाजार टांड़ में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों का माल ले उड़े चोर

