Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

Simdega : सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा सरना मंदिर रोड में अज्ञात अपराधियों ने देर रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग...

crime

Simdega : सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा सरना मंदिर रोड में अज्ञात अपराधियों ने देर रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया. घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. घायल की पहचान कमडरा निवासी संतोष महतो के रूप में हुई है. वह सलडेगा में किराए के मकान में रहकर एक होटल में काम करता है. बताया गया कि गुरुवार देर शाम संतोष किसी काम से सरना मंदिर की ओर गया था. रात होने पर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे. तीनों ने हेलमेट से अपना चेहरा ढक रखा था.

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस 

आरोप है कि अपराधियों ने संतोष के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग लगते ही संतोष बुरी तरह झुलस गया और दर्द से तड़पते हुए वहां से भागने लगा. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसके शरीर में लगी आग बुझाई. इसके बाद गंभीर हालत में उसे सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल संतोष से घटना की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित सुरागों की तलाश कर रही है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है.

Also Read : चाईबासा के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में गौ सम्मान आवाहन अभियान की केंद्रीय समीक्षा बैठक में लिया भाग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *